Search Study Material

Sunday, January 14, 2018

भारत में सभी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के नाम और उनके स्थान की सूची

दोस्तों सबसे पहले हम सभी के मन में बात आती है की स्टॉक एक्सचेंज और शेयर बाजार (मार्किट) है क्या ? इसलिए सबसे पहले इसी पर चर्चा कर लेते है, दोस्तों शेयर बाज़ार एक ऐसा बाज़ार है जहाँ निवेशक कंपनियों द्वारा विभिन्न कंपनियों के शेयर, बांड और अन्य प्रतिभूतियों को ख़रीदा और बेचा जाता हैं। तथा यह हमे अनेक सुविधा प्रदान करता है जैसे, मुद्दे और प्रतिभूतियों के मोचन और अन्य वित्तीय साधनों और पूंजी की घटनाओं आय और लाभांश का भुगतान।

सन् 1875 में स्थापित मुंबई का शेयर बाजार (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) एशिया का पहला शेयर बाजार है। स्टॉक मार्केट को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा प्रबंधित और विनियमित किया जाता है।





 भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)-

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। सेबी के वर्तमान चेयरमैन अजय त्यागी है। भारत में सेबी द्वारा मान्यता प्राप्त 23 स्टॉक एक्सचेंज हैं।

सेबी की स्थापना भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 12 अप्रैल 1992 में गई थी। सेबी का मुख्यालय मुंबई में हैं और क्रमश: नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी व पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसने सुस्त कामकाज के कारण 09 जुलाई 2007 को सौराष्ट्र स्टॉक एक्सचेंज, राजकोट की मान्यता रद्द कर दी थी।


भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के मुख्य कार्य-


आरम्भ में सेबी को एक गैर वैधानिक संगठन के रूप में स्थापित किया गया जिसे SEBI ACT1992 के अन्तर्गत वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है। इसके कार्य निम्नलिखित हैं:-

1. प्रतिभूति बाजार (सेक्योरिटीज मार्केट) में निवेशको के हितों का संरक्षण तथा प्रतिभूति बाजार को उचित उपायों के माध्यम से विनियमित एवं विकसित करना।

2. प्रतिभूति बाजार से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करना तथा निवेशकों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना।

3. स्टॉक एक्सचेंजो तथा किसी भी अन्य प्रतिभूति बाजार के व्यवसाय का नियमन करना।

4. म्यूचुअल फण्ड की सामूहिक निवेश योजनाओ को पंजीकृत करना तथा उनका नियमन करना।

5. प्रतिभूतियों के बाजार से सम्बंधित अनुचित व्यापार व्यवहारों (Unfair Trade Practices) को समाप्त करना।

6. स्टॉक ब्रोकर्स, सब-ब्रोकर्स, शेयर ट्रान्सफर एजेंट्स, ट्रस्टीज, मर्चेंट बैंकर्स, अंडर-रायटर्स, पोर्टफोलियो मैनेजर आदि के कार्यो का नियमन करना एवं उन्हें पंजीकृत करना।

7. प्रतिभूतियों की इनसाइडर ट्रेडिंग पर रोक लगाना।


भारत में सभी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के नाम और उनके स्थान की सूची
Sr. No
स्टॉक एक्सचेंजों के नाम
स्टॉक एक्सचेंजों के स्थान
1
उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज
कानपुर, उत्तर प्रदेश
2
मेरठ स्टॉक एक्सचेंज
मेरठ, उत्तर प्रदेश
3
वड़ोदरा स्टॉक एक्सचें
जवडोदरा, गुजरात
4
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज
मुंबई, महाराष्ट्र
5
ओवर द काउंटर एक्सचेंज
मुंबई, महाराष्ट्र
6
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
मुंबई, महाराष्ट्र
7
कोयंबटूर स्टॉक एक्सचेंज
कोयम्बटूर, तमिलनाडु
8
पुणे स्टॉक एक्सचेंज
पुणे, महाराष्ट्र
9
हमदाबाद स्टॉक एक्सचेंज
अहमदाबाद, गुजरात
10
कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
11
गुवाहाटी स्टॉक एक्सचेंज
गुवाहाटी, असम
12
बैंगलुरू स्टॉक एक्सचेंज
बैंगलुरू, कर्नाटक
13
मध्य प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज
इंदौर, मध्य प्रदेश
14
भुवनेश्वर स्टॉक एक्सचेंज
भुवनेश्वर, ओडिशा
15
दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज
दिल्ली, नई दिल्ली
16
केनरा स्टॉक एक्सचेंज
मैंगलोर, कर्नाटक
17
कोचीन स्टॉक एक्सचेंज
कोचीन, केरल
18
जयपुर स्टॉक एक्सचेंज
जयपुर, राजस्थान
19
लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज
लुधियाना, पंजाब
20
चेन्नई स्टॉक एक्सचेंज
चेन्नई, तमिलनाडु
21
मगध स्टॉक एक्सचेंज
पटना, बिहार
22
कैपिटल स्टॉक एक्सचेंज
केरल लिमिटेड तिरुवनंतपुरम, केरल
23
हैदराबाद स्टॉक एक्सचेंज
हैदराबाद (तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी)


भारत में सभी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों के नाम और उनके स्थान की सूची- डाउनलोड पीडीऍफ़ - क्लिक हेयर 

Daily Update के लिए हमारे  Facebook Page को लाइक करे - Click Here


No comments:

Post a Comment