Search Study Material

Saturday, January 13, 2018

Daily Current Affairs in Hindi, 13 January 2018, Download PDF

करंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं| लगातार करंट अफेयर्स का महत्व बढ़ता जा रहा है, इसी बात का ध्यान रखते हुए हैं हमने दिन प्रतिदिन की घटनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशन हर रोज " Daily Current Affairs in Hindi " के नाम से उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है जो आप सभी के लिए आईएएस यूपीएससी एसएससी व बैंक आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए रामबाण सिद्ध होंगे|

Daily Current Affairs in Hindi, 13 January 2018




1. रेल मंत्रालय ने रेल यातायात की प्रवाह और अधिकतम माल ढुलाई संचालन योजना में मदद के लिए स्मार्ट फ्रेट ऑपरेशन आप्टिमाइजेशन एण्ड रियल टाइम इन्फोर्मेशन (स्फूर्ति) एप्लीकेशन लांच किया है |

2. पाब्लो कार्रेनो बुस्टा ने मैथ्यू एबडन को हराकर कूयोंग ख़िताब जीता है |

3. निर्वाचन आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के विस्तार के मद्दनेजर जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा-126 में बदलाव पर सुझाव देने के लिए 14 सदस्यों की समिति गठित की है |

4. दक्षिण कोरिया और गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) संस्था के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने ऑटोमोबाइल, रक्षा और टेक्सटाइल क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए गुजरात और पूर्वी एशियाई देशों के उद्योगों के बीच सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए |

5. केरल की सरकार सीवर सफाई के लिए रोबोट का इस्तेमाल करेगी |

6. अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने 11 जनवरी 2018 को एक महत्वपूर्ण निगरानी कानून पारित किया|

7. विश्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर रोहतक शहर में हो रही राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं |

8. दूधनाथ सिंह प्रसिद्ध कथाकार और जनवादी लेखक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निधन हो गया है |

9. भारतीय रेलवे संस्थान ने टिकटों की प्रिंटिंग के लिए ओसीआर किओस्‍क मशीनें शुरू कीं हैं |

10. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इंदु मल्होत्रा वरिष्ठ अधिवक्ता को सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बनाये जाने की सिफारिश की है |

11. दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे नागरिकता प्रदान की है |


Daily Current Affairs in Hindi, 13 January 2018, Download PDF - Click Here

Daily Current Affairs in Hindi, 12 January 2018, Download PDF - Click Here

Daily Update के लिए हमारे  Facebook Page को लाइक करे - Click Here

No comments:

Post a Comment