Search Study Material

Friday, January 12, 2018

Daily Current Affairs in Hindi, 11 January 2018, Download PDF

करंट अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं| लगातार करंट अफेयर्स का महत्व बढ़ता जा रहा है, इसी बात का ध्यान रखते हुए हैं हमने दिन प्रतिदिन की घटनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशन हर रोज " Daily Current Affairs in Hindi " के नाम से उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है जो आप सभी के लिए आईएएस यूपीएससी एसएससी व बैंक आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए रामबाण सिद्ध होंगे|

Daily Current Affairs in Hindi, 11 January 2018, Download PDF



1. विश्व बैंक ने वर्ष 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.3% रहने का अनुमान लगाया है |

2. पूर्ण रूप से महिला स्टाफ होने के कारण माटुंगा रेलवे स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स 2018 में दर्ज किया गया |

3. पिछले दो सालों में पहली बार हुई उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर कोरिया और  दक्षिण कोरिया ने सीमा पर तनाव कम करने के मक़सद से सैन्य बातचीत करने पर सहमत दर्ज की है |

4. अमेरिका की सरकार ने उत्तर कोरिया से बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे के खिलाफ खुद को तैयार करने के लिए जापान को बैलिस्टिक मिसाइलों की बिक्री की मंजूरी प्रदान कर दी है |

5. श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने सुप्रीम कोर्ट से राय मांगी है कि वे वर्ष 2021 तक छह वर्ष के लिए अपने पद पर बने रह सकते हैं या नहीं |

6. बीसीसीआई ने डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण युसूफ पठान को 5 महीने के लिए निलंबित किया है |

7. स्कीइंग में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बाद आंचल ठाकुर ने इतिहास रच दिया है |

8. सिंगापुर में कार्यरत  सनी वर्गीज भारतीय मूल के व्यापारी को जिनेवा स्थित वर्ल्ड बिज़नेस कॉउंसिल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है |

9. मशहूर रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क का निर्माण करने वाले कपिल मोहन का निधन हो गया है |

Daily Current Affairs in Hindi, 11 January 2018, Download PDF - Click Here


Daily Current Affairs in Hindi, 10 January 2018, Download PDF - Click Here


Daily Update के लिए हमारे  Facebook Page को लाइक करे - Click Here

No comments:

Post a Comment