करंट
अफेयर्स या समसामयिकी से प्रश्न करीब-करीब सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे
जाते हैं| लगातार करंट अफेयर्स का महत्व बढ़ता जा
रहा है, इसी बात का ध्यान रखते हुए हैं हमने
दिन प्रतिदिन की घटनाओं पर आधारित महत्वपूर्ण प्रशन हर रोज " Daily Current Affairs in
Hindi " के
नाम से उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है जो आप सभी के लिए आईएएस यूपीएससी एसएससी व
बैंक आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए रामबाण सिद्ध होंगे|
Daily Current Affairs in Hindi, 04 January 2018
1.
आगामी भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट
श्रृंखला का नाम फ्रीडम सीरीज रखा गया है |
2.
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्रीय
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नई दिल्ली में एक ऑनलाइन पोर्टल ‘नारी’ का शुभारंभ किया |
3.
वर्ष 2017-18 में प्याज का लगभग 21.4 मिलियन टन उत्पादन होने की संभावना है |
4.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
द्वारा पाकिस्तान को फटकार लगाए जाने के बाद देश के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान
अब्बासी ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता इस्लामाबाद शहर में की |
5.
जेएनपीटी पोर्ट ने "समुद्र मंथन - केयरिंग आर्गेनाइजेशन ऑफ़ द ईयर"
पुरस्कार जीता है |
6.
कर्नाटक राज्य की सरकार को केंद्र की फेम-इंडिया योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन दिए जाएंगे
|
7.
पाकिस्तान देश ने द्विपक्षीय व्यापार
और निवेश गतिविधियों के लिए चीनी मुद्रा युआन
का उपयोग करने की अनुमति दी है |
8.
यश भारती से सम्मानित मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का लखनऊ में निधन हो गया |
9.
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, इजिप्ट ने देशभर में तीन माह का आपातकाल
विस्तार किया है |
10.
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने
भारतीय वायु सेना के लिये 240
सटीक लक्ष्यभेदी बमों और नौसेना के लिये 131 बराक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है |
11. सलिल पारेख इन्फोसिस के नए सीईओ और प्रबंध निदेशक
के रूप में कार्यभार संभाला |
12.
विख्यात राजनीतिज्ञ और तमिलनाडु विधान
सभा के पूर्व सदस्य (विधायक) आर मार्गबंदु का हाल ही में निधन हो गया |
13.
अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ
(आईटीटीएफ) की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी जी साथियान 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं |
Daily Current Affairs in Hindi, 04 January 2018, Download PDF -
Click Here
You May Download
Daily Current Affairs in Hindi, 03 January 2018, Download PDF -
Click Here
Daily Current Affairs in Hindi, 02 January 2018, Download PDF -
Click Here
Daily Current Affairs in Hindi, 01 January 2018, Download PDF -
Click Here

No comments:
Post a Comment